अगर आप यूपीटेट, बेसिक शिक्षा और प्राइमरी शिक्षक भर्ती से जुड़ी सभी खबरें, सरकारी आदेश, आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण पत्रों की जानकारी पाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आर्टिकल लिंक पर क्लिक करो या आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी चेक कर सकते हो।
तो फिर सोचना छोड़ो और स्क्रॉल करते जाओ और पढ़ते जाओ – " बेसिक यूपीटेट न्यूज़ " ब्लॉग द्वारा इकट्ठा की गई सभी प्राइमरी शिक्षक भर्ती से जुड़ी जानकारियाँ, शासनादेश और नोटिफिकेशन। हमारी हिंदी वेबसाइट पर आपको कर्रेंट टाइम में हो रही एजुकेशन डिपार्मेंट की हलचल से रूबरू करवाया जाता है।
किसी भी खबर या शासनादेश को पढ़ने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
UPTET का क्या हाल है?
सबसे पहले बात UPTET की। UPTET यानी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा। ये वो एग्जाम है जिसे पास किए बिना आप यूपी में प्राइमरी या अपर प्राइमरी स्कूल में टीचर नहीं बन सकते। हर साल लाखों लोग इसकी तैयारी करते हैं।
फिलहाल लोग अभी UPTET की नई नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं। पिछली बार 23 जनवरी, 2022 में एग्जाम हुआ था जो की पेपर लिक मामले के कारण कैंसिल हो गया , लेकिन अब सब नई भर्ती का इंतजार कर रहे हैं ताकि जो लोग UPTET पास कर चुके हैं, उनको नौकरी मिल सके। खबरें आती रहती हैं कि कभी भी ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी हो सकता है।
बेसिक शिक्षा (प्राइमरी एजुकेशन) क्या है?
अब बात करते हैं बेसिक शिक्षा की। यूपी में बेसिक शिक्षा का मतलब है प्राइमरी और जूनियर हाई स्कूल की शिक्षा। इसमें कक्षा 1 से 8 तक के बच्चे पढ़ते हैं। सरकार का पूरा जोर होता है कि इन स्कूलों में बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा मिले, ताकि उनका बेस मजबूत हो।
इसके लिए सरकार कई योजनाएं चलाती है, जैसे बच्चों को मुफ्त किताबें देना, मिड-डे मील देना, और अब तो स्मार्ट क्लासरूम बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है। मकसद यही है कि कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित न रहे, खासकर गरीब और ग्रामीण इलाकों के बच्चे। टीचर्स की भी इसमें बड़ी भूमिका होती है।
प्राइमरी शिक्षक भर्ती
ये वो टॉपिक है जिस पर सबसे ज्यादा नजर रहती है। UPTET पास करने के बाद अगला कदम प्राइमरी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना होता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपी में लगभग 2 लाख शिक्षकों की भर्ती होनी है और हर चरण में 65000 वैकेंसी पर नए नियमों के हिसाब से उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कहा जा सकते हैं।
तो भाई, कुल मिलकर बात यह है की यूपीटेट, बेसिक शिक्षा और प्राइमरी शिक्षक भर्ती से रिलेटेड जो भी अपडेट होती है हम आपको इस पेज पर बता दिया करते हैं। बाकि आपके पास कोई नई जानकारी है तो निचे कमेंट करके जरूर बताओ।
0 Comments