उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने मृतक आश्रितों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test) की तिथि जारी कर दी है। यह परीक्षा 23 दिसंबर 2025 को प्रातः 7 बजे से 35वीं वाहिनी PAC लखनऊ में आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने अपने आधिकारिक विज्ञप्ति में पात्र अभ्यर्थियों को समय से एक घंटा पहले यानी सुबह 6 बजे परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होने का निर्देश दिया है।
Also Read:👉 UP पुलिस असिस्टेंट ऑपरेटर भर्ती 2025: 12वीं पास | 44 Vcacncy
👉 PET के लिए कुल 444 उम्मीदवारों का चयन हुआ है
👉 आधिकारिक वेबसाइट: https://uppbpb.gov.in/
👉 आधिकारिक नोटिफिकेशन (क्लिक करके पड़ें)
RFID सिस्टम से होगी UP Police शारीरिक दक्षता परीक्षा
इस बार शारीरिक दक्षता परीक्षा को अधिक पारदर्शी और तकनीकी रूप से सटीक बनाने के लिए RFID आधारित रेस टाइमिंग सिस्टम का उपयोग किया जाएगा। यह परीक्षा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, आरक्षी नागरिक पुलिस, आरक्षी PAC, सहायक परिचालक और वर्कशॉप कर्मचारी सहित विभिन्न पदों हेतु मृतक आश्रित श्रेणी में आयोजित की जा रही है।
UP Police मृतक आश्रित भर्ती: पदवार शारीरिक दक्षता परीक्षा के मानक
परीक्षा सेवा नियमावली, शासनादेश दिनांक 19.10.2016, और DGP कार्यालय के निर्देश (24.11.2015) के अनुरूप आयोजित की जाएगी। पदवार आवश्यक दूरी और समय इस प्रकार हैं:
1. उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस / सहायक परिचालक (पुरुष)
- दूरी: 4.8 किमी
- समय: 28 मिनट
2. उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस / सहायक परिचालक (महिला)
- दूरी: 2.4 किमी
- समय: 16 मिनट
3. आरक्षी नागरिक पुलिस / आरक्षी PAC / कर्मशाला कर्मचारी (पुरुष)
- दूरी: 4.8 किमी
- समय: 30 मिनट
4. आरक्षी नागरिक पुलिस / कर्मशाला कर्मचारी (महिला)
- दूरी: 2.4 किमी
- समय: 19 मिनट
प्रवेश पत्र डाउनलोड: UPPBPB वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए पात्र अभ्यर्थी UP Police भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटuppbpb.gov.in पर जाकर अपने रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
चयनित उम्मीदवार इस लिंक पर (Download Your Admit Card for PET) क्लिक करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।प्रवेश पत्र से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश
- अभ्यर्थी प्रवेश पत्र में दिए सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
- प्रवेश पत्र पर रंगीन फोटो चिपकाना अनिवार्य है।
- प्रवेश पत्र को संबंधित जनपद/इकाई के कार्यालयाध्यक्ष से सत्यापित कराना होगा।
- सत्यापित प्रवेश पत्र की एक छायाप्रति सुरक्षित रखें।
- परीक्षा केंद्र पर ओरिजिनल पहचान पत्र (आधार/पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक) साथ लाना होगा।
- केंद्र पर सभी अभ्यर्थियों का बायोमैट्रिक डेटा लिया जाएगा।
UP Police भर्ती बोर्ड ने जारी की सूचना
1. भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह सूचना केवल अभ्यर्थियों के हित में सार्वजनिक की जा रही है।
2. इससे संबंधित किसी भी प्रकार का अलग सूचना आवेदन RTI अधिनियम 2005 के तहत स्वीकार नहीं किया जाएगा।
3. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें।
क्लिक करें: पात्र अभ्यर्थियों सूची में अपनी नाम और रोल नंबर देखें

0 Comments:
Post a Comment