बेसिक UPTET न्यूज़: यहां देखिए यूपी बेसिक शिक्षा, सरकारी नौकरी, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं और जन कल्याण से संबंधित सूचनाएं।

एआरटीओ महाराजगंज: कार्यालय की लगभग 25 हजार पत्रावलिया जमीन में दफन

एआरटीओ महाराजगंज: कार्यालय की लगभग 25 हजार पत्रावलिया जमीन में दफन

यूपी का महराजगंज एआरटीओ विभाग हमेशा चर्चा में रहने वाला ऐसा विभाग है जो हमेशा अपने कुछ न कुछ अजीब कारनामा से हमेशा सुर्खियों में रहता है। प्राप्त सूत्रों के अनुसार अब विभाग का नया कारनामा यह है कि अवकाश के दिन कार्यालय खोलकर उसी दिन फिटनेस लाइसेंस और ट्रांसफर के रिकार्ड को जमीन में दफ़न कर दिया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महराजगंज के परिवहन विभाग के कार्यालय में करीब 25000 पत्रवालीय जो कि वाहनों के ट्रांसफर, फिटनेस और लाइसेंस से संबंधित थी और जिनको बिना किसी वीडिन्ग प्रोसेस के अवैध तरीके से जेसीबी मशीन से गहरा गड्डा खुदवा कर दफना दिया गया है। और जिसका कोई रिकार्ड मेन्टेन नहीं किया गया है।

गुप्त सूत्रों के अनुसार सीसीटीवी कैमरे से भी छेड़छाड़ होने की बात बताई जा रही है। इस कार्य से प्रशासनिक स्तर पर वीडीन्गू प्रक्रिया के पालन न होने से लाखों कि राजकोषीय क्षति होने की बात बताई जा रही है। विभाग द्वारा से कपटपूर्वक पत्रवालियो को छुपाने जैसे कार्य को करना। अवकाश के दिन इस कार्य को करना एक ग़लत इशारे की तरफ़ इंगित करता है।

वो भी यह कार्य सरकारी अवकाश के दिन को समस्त कृत्य 20 जुलाई को रविवार के दिन कार्यालय को खोलकर कार्यालय के चर्चित एक कर्मचारी द्वारा इस कार्य को किया गया। ये वही कर्मचारी है जो कि परिवहन विभाग में हमेशा चर्चा में बने रहते हैं।

विभाग के मलाईदार पटल पर विराजमान रहते हुए ऐ महोदय अपने प्राइवेट दलालो के माध्यम से सभी कार्य को अंजाम देते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि एआरटीओ के द्वारा खुल कर यह कहना है कि जिलाधिकारी के निर्देश में यह कार्यवाही की गयी है।

इस संदर्भ में एआरटीओ महराजगंज मनोज कुमार सिंह का कहना है कि उपरोक्त मामले की जानकारी जनपद के उच्च अधिकारियों को दिए गए हैं।

Also Read:

    0 Comments:

    Post a Comment

     
    WhatsApp Channel Join